विधान सभा चुनाव 2023

आम आदमी पार्टी ने दूसरी सूची की जारी: इंदौर की तीन सीटों पर आप के प्रत्याशी घोषित

इंदौर/नई दिल्ली

2 अक्टूबर 2023

मध्य प्रदेश में विधान सभा 2023 चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने 2 अक्टूबर की देर शाम दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में शामिल 29 नामों की सूची में इंदौर जिले की तीन विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। अंबेडकर नगर-महू से सुनील चौधरी को टिकट मिला है। इंदौर 1 से अनुराग यादव और इंदौर-4 से पीयूष जोशी को टिकट दिया गया है। तो उधर प्रदेश की राजधानी भोपाल के भोपाल उत्तर से मोहम्म्द सूद को टिकट दिया है। उल्लेखनीय है इसके पहले 8 सितंबर को 10 नामों की सूची आप ने जारी की थी। अब तक आप ने मप्र में 39 टिकट के दावेदारों के नाम घोषित कर दिये हैं।

Post Views: 30