आस्ट्रेलियन ओपन में भारत को 7 साल बाद ग्रैंड स्लैम

43 साल के बोपन्ना अब इतिहास पुरुष

नई दिल्ली

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने आस्ट्रेलियन ओपन 2024 में इतिहास रच दिया है। रोहण बोपन्ना और उनके आस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन ने आस्ट्रेलियन ओपन 2024 के डबल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुक़ाबले में बोपन्ना / एब्डेन की जोड़ी ने इटली के साइमन बोलेली/ आन्द्रे वावसोरी को सीधे  7-6, 7-5 से हराया। जीत के बाद बोपन्ना के कहा कि अपने लिए कोई सीमा तय न करें और खुद पर विश्वास रखें, क्योंकि आप नहीं जानते कि जीवन कब जादुई तरीके से बदल सकता है।