अंतरिम बजट : आयकर छूट संभव, महिला उध्यमियों पर हो सकता है फोकस

नई दिल्ली

अंतरिम बजट में आयकर छूट सीमा में वृद्धि, महिला उध्यमियों के लिए बेहतर सुविधाएं, दीर्घकालिक कराधान नीति और उपभोग तथा बचत को बढ़ावा दिये जाने की विशेषज्ञों को उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण एक फरवरी को आम चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी।

अखिल भारतीय कर पेशेवर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण जैन ने कहा अंतरिम बजट के बावजूद इसमें पूर्ण बजट के लिए कुछ संकेत हो सकते हैं। धारा 87 ए के तहत व्यक्तिगत कर दाताओं को कुछ रियायत दी जा सकती है। इसके तहत कुल कर छूट सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रु किया जा सकता है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।