इंदौर की हाई प्रोफाइल सीटों पर पहुँचेंगी प्रियंका, 8 नवंबर को इंदौर 1 में रोड शो,  सांवेर में आम सभाइंदौर की हाई प्रोफाइल सीटों पर पहुँचेंगी प्रियंका, 8 नवंबर को इंदौर 1 में रोड शो,  सांवेर में आम सभा

इंदौर की हाई प्रोफाइल सीटों पर पहुँचेंगी प्रियंका

8 नवंबर को इंदौर 1 में रोड शो,  सांवेर में आम सभा  

इंदौर, 7  नवंबर 2023

[email protected]

मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार इंदौर 1 और सांवेर विधान सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 8 नवंबर को पहुँचेंगी। इंदौर 1 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो तो सांवेर में रीना बोरासी सेतिया के समर्थन में श्रीमती वाड्रा आम सभा करेंगी। उल्लेखनीय है विधान सभा 1 में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला के सामने हैं तो वहीं सांवेर में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से रीना बोरासी को लड़ना चुनौती है। उल्लेखनीय है इसके पहले 6 नवंबर को विधान सभा 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में रोबोट चौराहा पर प्रियंका ने एक आम सभा को संबोधित किया है। यहाँ पटेल के सामने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया हैं।

मांगलिया में आम सभा, नंदबाग में रोड शो  

इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि मांगलिया स्थित रुचि सोया के सामने प्रियंका की आम सभा सुबह 10 बजे रीना बोरासी के समर्थन में होगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में प्रियंका गांधी का रोड शो 8 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे नंदबाग (टिगरिया बादशाह) से कुशवाह नगर होते हुई बाणेश्वरी कुंड तक आयोजित होगा।

14 नवंबर को मोदी का रोड शो

उधर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो 14 नवंबर को आयोजित कर रही है। मोदी दिवाली के अगले दिन 14 नवंबर को इंदौर में रोड शो करेंगे। उल्लेखनीय है 17 नवंबर को इंदौर सहित मप्र में मतदान है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।