इंदौर में ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्नइंदौर में ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

इंदौर जिला-इलेक्शन बुलेटिन-2023

ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

2486 मतदान केन्द्रों पर रिजर्व सहित 2878 बीयू, 2878 सीयू तथा 3128 वीवीपेट का आवंटन किया गया

इंदौर 16 अक्टूबर, 2023

इंदौर जिले में विधान सभा चुनाव 2023 को लेकर प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में आज जिले के सभी 9 विधान सभा क्षेत्रों के लिये ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। यह रेण्डमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में हुआ। इंदौर जनसम्पर्क से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस रेण्डमाइजेशन के पश्चात जिले के कुल 2486 मतदान केन्द्रों पर रिजर्व सहित 2878 बीयू, 2878 सीयू तथा 3128 वीवीपेट का आवंटन किया गया। आवंटन के पश्चात उक्त सामग्री विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम में पूर्ण सुरक्षा के साथ रखी जायेगी।

 चुनाव में मीडिया पर रहेगी तीखी निगरानी

पेड न्यूज़ और प्री सर्टिफिकेशन के संदर्भ में आज इंदौर कलेक्टर की अध्यक्षता में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया।  जिसमें मीडिया के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्हें पेड न्यूज़ और विज्ञापनों के सर्टिफिकेशन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई।

सिंगल विंडो से 754 आवेदनों में 709 को मिली अनुमति

इंदौर जिले में निर्वाचन के दौरान आमसभा, जुलूस, रैली, वाहन रैली, सामाजिक/धार्मिक आयोजनों आदि की अनुमतियां जारी करने के लिये कलेक्टर कार्यालय में एकल खिड़की स्थापित की गई है। इस एकल खिड़की में 10 अक्टूबर से लेकर अभी तक अनुमतियां संबंधी 754 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 709 आवेदनों में अनुमति जारी कर दी गई है। शेष 45 आवेदनों में अनुमति जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

69 शिकायतें हुई प्राप्त, 62 का हुआ निराकरण

कलेक्टर कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में विगत 10 अक्टूबर से लेकर अभी तक कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 62 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शेष सात शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। इनमें ऑनलाइन सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त 47 शिकायतों में से 46 का निराकरण हो गया है। ऑफलाइन प्राप्त 22 शिकायतों में से 16 शिकायतें निराकृत हो चुकी है। शेष शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।