इंदौर, 6 जुलाई 2024

7 जुलाई को केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में होंगे। दोनों इंदौर में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बीएसएफ, विजासन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उल्लेखनीय है इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान की शुरुआत आज से हुई। आज उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर  उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में वृहद स्तर के वृक्षारोपण अभियान में इंदौर शहर भी 51 लाख से अधिक वृक्षारोपण करने जा रहा है। विश्व व्यापी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है और इस समस्या के निपटान के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सभी जिलों, नगर, गांव में  वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा।  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि वृक्ष बैठे हुए संत होते हैं और संत चलते हुए वृक्ष होते हैं। आज बहुत ही अच्छा संयोग है कि संतजनों की उपस्थिति में धरती मां के शृंगार में वृक्षारोपण अभियान शुरू हुआ है, इंदौर ने इसे जन आंदोलन बनाया है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।