गर्मी में पशुओं से सेवा नहीं लेने की अपील

इंदौर, 23 अप्रैल 2024

7724038126

newso2.com@gmail.com


इन्दौर जिले में ग्रीष्म ऋतु में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक निरन्तर बना रहता है। पशुओं पर सामग्री (भार) रख कर या सवारी कर उपयोग करने से अथवा पशुओं को तांगे/बैल-गाड़ी/भैसा-गाडी/ ऊंट-गाडी/खच्चर-गाडी/टट्टू-गाडी एवं गधे पर वजन ढोने में उपयोग करने से पशुओं में बीमारी या उनकी मृत्यु भी हो सकती है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग/जिला पशु क्रूरता निवारण समिति द्वारा भार वाहक पशु मालिकों से अपील की गई है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच एवं तापमान का ध्यान रखते हुए पशुओं से सेवा नहीं लेवें। दोपहर के समय पशुओं को छाया वाले स्थान पर विश्राम करने दें एवं पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था करें।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 20+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।