चंडीगढ़ में महापौर चुनाव में धांधली के लगे आरोप

पीठासीन अधिकारी पर कांग्रेस के 8 वोट खारिज करने का आरोप

वीडियो वायरल- पीठासीन अधिकारी मतों में पेन चलाते नजर आ रहे हैं

आम आदमी पार्टी ने खटखटाया कोर्ट का दरबाजा

चंडीगढ़ में महापौर के चुनाव में भाजपा के मनोज कुमार सोनकर 16 वोटों से जीत कर महापौर बन गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरबाजा खटखटाया है। इसके पहले कोर्ट के आदेश पर ही ये महापौर के चुनाव हुए थे। विपक्षी दलों ने इसे लोकतन्त्र की हत्या बताया। इस मामले में कल चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

क्या है मामला

30 जनवरी को चंडीगढ़ में महापौर के चुनाव में मतों की गिनती हो रही थी। चुनाव वेलेट पेपर से हुए थे। इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की प्रक्रिया पर भी आप और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रत्याशी को 16 वोट मिले, आप पार्टी को 12 और कांग्रेस को 8 वोट मिले। यहाँ आप और कांग्रेस गठबंधन में थी। गठबंधन की जीत पर आप का मेयर बनना तय था। गठबंधन को संयुक्त रूप से 20 वोट मिले लेकिन यहाँ आरोप है पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने कांग्रेस के 8 वोट अवैध करार दिये लिहाजा भाजपा उम्मीदवार के वोट अधिक होने से उनकी जीत हो गई। आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें पीठासीन अधिकारी कुछ मतों में पेन चलाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर विपक्ष हुआ हमलावर

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में शक्ति का दुरुपयोग, अधिकारियों पर दबाव और धांधली के आरोप लगाए। वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे भाजपा द्वारा लोकतन्त्र की हत्या बताया।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।