तीन मासखमण तपस्वियों का वरघोड़ा महोत्सव 15 अक्टूबर को

इंदौर

स्थानकवासी जैन श्रावक संघ उषा नगर के तत्वाधान में उग्रविहारी, महा अभिग्रहधारी, तपस्वी पूज्य राजेश मुनि जी महाराज साहेब वह पूज्य राजेंद्र मुनि जी महाराज साहेब की प्रेरणा से 3 मासखमण 33, 33 उपवास की तपस्या पूर्ण होने जा रही है तीनों युवा तपस्वी हैं। मीडिया प्रबंधन देख रहे प्रकाश भटेवरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की संघ अध्यक्ष नरेन्द्र दलाल और मनोज संचेती के अनुसार प्रियेश श्रीमाल, हिमानी श्रीमाल, यह दोनों पति-पत्नी ने जोड़े से मासखमण किया है। कुमारी अभिषा पटवा ने भी मासखमण की तपस्या पूर्ण की है।  हमारे संघ का इन तपस्वियों ने मान गौरव बढ़ाया है। महामंत्री लोकेश खाबिया और अशोक बोहरा ने बताया कि तीनों तपस्वियों का वरघोड़ा 15 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे उषा राजे परिसर से प्रारंभ होगा। पश्चात धर्म सभा में राष्ट्र संत पूज्य कमल मुनि जी कमलेश, कीर्ति सुधा जी महाराज, आदर्श ज्योति दक्षिण महाराज,  उपस्थित रहेंगे प्रवचन होंगे और जैन स्थानक उषा नगर संघ की ओर से तीनों तपस्वियों का सम्मान पत्र द्वारा बहुमान किया जाएगा। राजेंद्र लोढ़ा, पारस भटेवरा ने बताया कि समारोह में चंदनमल चोरडिया, अक्षय बम, मनोरमा केसरीमल  जैन, महेश डाकोलिया, रमेश भंडारी, प्रकाश भटेवरा, भरत पारेख, ललित छजलानी, बाबूलाल पितलिया, आशीष विरानी, सुरेश देशलहरा, संजय नाहर, किशोर पोरवाल, आदि समाज जन उपस्थित रहेंगे। प्रकाश भटेवरा ने बताया कि 14 अक्टूबर को रात्री 7:30 बजे तपस्वियों के सम्मान में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन जैन स्थानक उषा नगर में होगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।