पूर्व केंद्रीय मंत्री जशवंत सिंह के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट, बहू की मौत

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का मंगलवार शाम दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर अलवर में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है।

सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे को फ्रेक्चर आए हैं। अलवर के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शाम साढ़े चार बजे की है। डिवाइडर से मानवेन्द्र की कार टकरा गई, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में मानवेंद्र की पसलियों और फेफड़े में चोट आई है लेकिन राहत है कि वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मानवेंद्र सिंह पूर्व विदेश और केन्द्रीय वित्त मंत्री रहे जशवंत सिंह के बेटे हैं और वे बाड़मेर और जैसलमर सीट से एक बार सांसद रहे हैं। मूल रूप से बलोतरा के जसोल के रहने वाले मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ जोधपुर में रहते हैं।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त किया है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।