इंदौर की हाई प्रोफाइल सीटों पर पहुँचेंगी प्रियंका, 8 नवंबर को इंदौर 1 में रोड शो,  सांवेर में आम सभाइंदौर की हाई प्रोफाइल सीटों पर पहुँचेंगी प्रियंका, 8 नवंबर को इंदौर 1 में रोड शो,  सांवेर में आम सभा

प्रियंका गांधी का इंदौर में रोड शो 8 नवंबर को

इंदौर, 7  नवंबर 2023

[email protected]

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 8 नवंबर को इंदौर में रोड शो करेंगी। विधान सभा क्रमांक 1 के प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में यह रोड शो होगा। प्रियंका नंदबाग से शाम 4 बजे रोड शो करेंगी।

उल्लेखनीय है इसके पहले 6 नवंबर को विधान सभा 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में रोबोट चौराहा पर प्रियंका ने एक आम सभा को संबोधित किया है।

14 नवंबर को मोदी का रोड शो

उधर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो 14 नवंबर को आयोजित कर रही है। मोदी दिवाली के अगले दिन 14 नवंबर को इंदौर में रोड शो करेंगे। उल्लेखनीय है 17 नवंबर को इंदौर सहित मप्र में मतदान है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।