बिहार में बड़ा हादसा, रेल की बोगी पलटी, 4 की मौत

नई दिल्ली

बिहार के बक्सर जिले में एक रेल दुर्घटना का शिकार हो गई। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहटी के कामाख्या स्टेशन जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर और आरा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  जानकारी के मुताबिक बुधवार रात ट्रेन की 6 बोगी पलट गई। 4 की मौत और 200 के घायल होने की सूचना है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है. बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

नितीश ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

“दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की…”

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।