भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर के उदघाटन अवसर पर बीडी शर्मा प्रेस वार्ता लेते हुएभाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर के उदघाटन अवसर पर बीडी शर्मा प्रेस वार्ता लेते हुए

मीडिया को पौने दो घंटे इंतजार कराकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा 15 मिनट में चल दिये

भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर का हुआ उदघाटन

इंदौर 23 अक्टूबर 2023

newso2.com@gmail.com

इंदौर कांग्रेस के मीडिया सेंटर उदघाटन के दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना मीडिया सेंटर शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को अभय प्रशाल परिसर में इस संभागीय मीडिया सेंटर का उदघाटन किया।

इंदौर भाजपा द्वारा मीडिया को 4:30 बजे का समय दिया गया था लेकिन प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पौने दो घंटे की देरी से भोपाल से उड़कर इंदौर पहुंचे। 6:20 पर प्रेस वार्ता शुरू हुई और 6:35 पर समाप्त हो गई। औचपारिक प्रेस वार्ता में शर्मा ने अपनी ही बात कही और प्रेस 15 मिनट में चल दिये।

शर्मा ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि विकास और गरीब कल्याण योजनाओं पर चुनाव लड़ा जाएगा।

न्यूजओ2 संवाददाता द्वारा मात्र 28 महिलाओं यानि 12 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि पिछली बार भी लगभग इतनी ही महिलाओं को मैदान में उतारा था, धीमे धीमे भागीदारी बढ़ रही है। अभी 2 सीटों पर घोषणा होना बाकी है, वहाँ कुछ संभावना बन सकती है। शर्मा ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार ही लेकर आई है। प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण के लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इसी क्रम में ‘मोदी सरकार के महिला आरक्षण बिल में जनगणना और परिसीमन के फंसे पेंच’ पर पूछा गया तब शर्मा बगैर जवाब दिये चल दिये।

मप्र में भाजपा में मची आंतरिक कलह पर बोले बीडी- भाजपा मनुष्यों का संगठन है, कार्यकर्ता अपने नेता के सामने ही गुबार निकालता है, – News O2https://newso2.com/?p=638

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।