मप्र में भाजपा में मची आंतरिक कलह पर बोले बीडी- भाजपा मनुष्यों का संगठन है, कार्यकर्ता अपने नेता के सामने ही गुबार निकालता है,इंदौर भाजपा के मीडिया संभागीय कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय

मप्र में भाजपा में मची आंतरिक कलह पर बोले वीडी- भाजपा मनुष्यों का संगठन है, कार्यकर्ता अपने नेता के सामने ही गुबार निकालता है,

जबलपुर में चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव के संग झूमाहटकी के प्रश्न पर बोले बीडी- यादव के संग कुछ नहीं हुआ

इंदौर

newso2.com@gmail.com

मप्र विधान सभा चुनाव 2023 में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक कलह खूब सामने आ रही है। जबलपुर में भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव से झूमा झटकी, पूर्व विधायक रुस्तम सिंह के पार्टी छोड़ देने, महिलाओं को कम टिकट देने जैसे तमाम प्रश्नों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब दिया। जबलपुर में भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव से झूमा झटकी और कार्यालय में मचे हंगामे के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि भूपेन्द्र यादव के संग कुछ नहीं हुआ। वे एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के संग बैठे रहे। किसी के मन में कोई गुबार होता है तो वह अपने नेता के ही सामने निकलता है। लोकतन्त्र है, विरोध होता रहता है। कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का हक है। कभी कोई तेज बोल देता है। भाजपा नेत्रत्व की खासियत ही सुनना है। हम कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं और उसका समाधान करते हैं। हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं। हम मनुष्यों का संगठन हैं।  

रुस्तम को पार्टी ने कई बड़े मौके दिये

पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के पार्टी छोडने के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि रुस्तम सिंह पार्टी के बड़े नेता रहे हैं। पार्टी ने उन्हें कई बड़े अवसर दिये। अब उन्हें लगता है कि उन्हें कुछ और अवसर चाहिए तो वे स्वतंत्र हैं।

युवाओं, अनुभवी, शिक्षितों की है टीम

वीडी शर्मा ने कहा कि टिकट वितरण में सभी को मौका मिला है इसमें 26 साल का युवा नौजवान भी शामिल है तो अनुभवी शिक्षित लोगों को भी टिकट दिये गए हैं।

दिख रही हार का ठीकरा फोड़ने के लिए दिग्विजय ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे हैं

वी डी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान और ट्वीट पर निशाना साधा जिसमें इवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए गए हैं। शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, दिग्विजय जानते हैं कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है जिसके चलते कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।

उधर शर्मा ने कांग्रेस के ईडी और इन्कम टैक्स जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल अपने विरोधियों के खिलाफ करने के आरोपों से जुड़े प्रश्न पर कहा कि ईडी, इन्कम टैक्स संवैधानिक संस्थाएं हैं। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो चोर होते हैं, उन्हें डर होता है। उन्होने कहा प्रत्येक बूथ जीतने का हमारा संकल्प है। कांग्रेस के लोग केवल आरोप-प्रत्यारोप ही कर सकते हैं।

कांग्रेस ने किसानों को बनाया डिफ़ाल्टर

भाजपा के पहले कांग्रेस द्वारा वचन पत्र जारी करने के प्रश्न पर शर्मा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र की पूरी तैयारी हो गई है। हम केवल फेंकने के लिए वचन पत्र नहीं ला रहे हैं। 2018 में कांग्रेस ने जो वचन पत्र दिया था, वो पूरा नहीं हुआ। उनके वचन पत्रों की घोषणा से कई किसान डिफ़ाल्टर हो गए, भाजपा सरकार ने 2200 करोड़ रु जमा करके मप्र के किसानों को डिफ़ाल्टर से लोन डिफ़ाल्टर बनाया। ये भाजपा की सरकार है जो कहती है वो करती है। शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले का मध्य प्रदेश और आज का मप्र जनता के सामने है । हमारी सरकार से हर गरीब खुश हैं। 1 करोड़ छत्तीस लाख लोग गरीब रेखा के ऊपर आए हैं।

महिला आरक्षण बिल का श्रेय लूटने वाले बीडी परिसीमन और जातिगत जनगणना का प्रश्न टाल गए

विधान सभा चुनाव में भाजपा- कांग्रेस दोनों पार्टियों द्वारा महिलाओं को टिकट देने में अनदेखी के प्रश्न पर बीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया है। आगामी समय में भी और प्रयास करेंगे। अभी 28 सीटों पर महिलाओं को भाजपा ने टिकट दिया है। दो सीटों पर नाम घोषित होना बाकी है, हो सकता है, उसमें कुछ महिलाओं के लिए हो। शर्मा ने कहा भाजपा ही महिला आरक्षण बिल लोक सभा, विधान सभा में लाई। ये भारत के इतिहास में  कोई कर सकता है तो वो मोदी ही कर सकते हैं। महिला सशक्तिकरण किसी ने किया है तो वो मोदी ने ही किया है। लेकिन महिला आरक्षण बिल में परिसीमन और जातिगत जनगणना के फंसे पेंच को शर्मा बिना जवाब दिये चल दिये।

मैं तो उस बैठक में नहीं था, जो आरोप रंजना लगा रही हैं – कैलाश

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मंत्री रंजना सिंह बघेल का टिकट कटने पर बघेल द्वारा उन्हें जिम्मेदार बताए जाने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे तो उस बैठक में थे भी नहीं जहां नाम तय हुए थे। अब उनके आरोपों का क्या कर सकते हैं।

https://newso2.com/?p=632

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय,प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू, नरेंद्र सलूजा, आलोक दुबे, वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, वरिष्ठ नेता बाबू सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता गोपी कृष्णा नेमा , आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक प्रत्याशी गोलू शुक्ला, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, नितिन द्विवेदी उपस्थित थे।

https://newso2.com/?p=632

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।