विधानसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

मप्र  में मतदान 17 नवम्बर को और मतगणना 3 दिसम्बर को होगी

इंदौर 9 अक्टूबर, 2023

      भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा 2023 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया हैं। जिसके इंदौर जिले में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान होगा। मतों की गिनती का कार्य 03 दिसम्बर 2023 (रविवार) को किया जायेगा।

     इंदौर जनसम्पर्क से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को होगा। अभ्यर्थी 02 नवम्बर 2023 (गुरूवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) को मतदान होगा और 3 दिसम्बर 2023 (रविवार) को मतगणना होगी।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।