भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर किया दावा 

सांसद दुबे की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई है कार्रवाई

महुआ ने किया पलटवार बोलीं –  नई जांच जोक पाल से कम नहीं

नयी दिल्ली 

अडाणी और केंद्र की मोदी सरकार के कथित भ्रष्ट रिश्तों को लेकर संसद में तीखे प्रहार करने के मद्देनजर हाशिए मुश्किलों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस यानी TMC से सांसद महुआ मोइत्रा की जांच अब CBI को सौंपी जा सकती है। मामलों को उठाने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस बात का दावा बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल (एक्स X) पर किया है। भाजपा सांसद दुबे ने एक्स पर लिखा ‘लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI इन्क्वायरी का आदेश दिया है।’

उधर, शुरू से ही मामले के तूल दिए जाने और तमाम तरह से सोशल मीडिया पर लिंच किये जाने के बावजूद सत्ता शक्ति से लोहा ले रही महुआ ने भी निशिकांत दुबे की पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने भी अपना जवाबी हमला एक्स पर ही किया। निशिकांत की पोस्ट के लगभग  40 मिनट बाद महुआ ने लिखा, ‘CBI पहले 13 हजार करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में अडाणी पर FIR करे। राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध FPI स्वामित्व वाली ‘चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित’ अडाणी की कंपनियां गृह मंत्रालय से क्लियरेंस के बाद पोर्ट-एयरपोर्ट खरीद रही हैं।

महुआ ने लिखा- पहले CBI मेरे इन दो सवालों का जवाब दे। इसके बाद वह मेरे घर आए और मेरे जूते गिन ले। क्या लोकपाल को सिर्फ मेरे केस के लिए जिंदा किया गया है। गंभीर सवाल यह है कि कितने पत्रकारों को यह भी पता था कि मोदी के भारत में एक लोकपाल भी काम कर रहा है? इस केस में नई जांच जोक पाल से कम नहीं है।

यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मोदीजी का लोकपाल अस्तित्व में है। कुछ चुनिंदा लोगों को इसके बारे में जानकारी कैसे मिली। लोकपाल ऑफिस ने बयान जारी क्यों नहीं किया?