3 लाख कीमत के 6 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए बरामद

वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

3 लाख कीमत के 6 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए बरामद

इंदौर, 7724038126

[email protected]

मप्र के इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं जिनकी कीमत 3 लाख आँकी जा रही है।

थाना प्रभारी एम.आई.जी मनीष लोधा ने बताया कि उन्होने टीम गठित कर योजना के तहत लगाई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इस दौरान टीम को मुखबिर की सूचना पर इंदौर शहर के सक्रिय वाहन चोर 1. अजय उर्फ अज्जू चौरसिया उम्र-45 वर्ष, नि. शारदा नगर, थाना हीरा नगर इंदौर को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर वाहन चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के वाहन, मालवीय नगर इंदौर के सुनील चौबे को बेचना बताया । जिस पर पुलिस ने  खरीददार 2. सुनील चौबे उम्र-37 वर्ष, नि. मालवीय नगर इंदौर को  भी हिरासत में  लिया गया।

दोनों आरोपियों से चोरी किये गए कुल 06 दोपहिया वाहन बरामद किये है। जो कि इनके द्वारा इंदौर शहर के थाना अन्नपूर्णा, हीरानगर, विजयनगर सहित शहर के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है, जिसके संबंध में और जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।  पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं। https://newso2.com/?p=1584

  पुलिस द्वारा जप्त वाहनों का विवरण-

क्र.-     वाहन क्रं.        –           इंजिन/चेसिस नंबर    –           वाहन का विवरण

1-        एम.पी.09 यू.जे. 9592 -JF50ET882239   –     होण्डा एक्टिवा चॉकलेटी रंग की

2-        बिना नंबर की     –       JC44E1363306     –                होण्डा एक्टिवा ग्रे रंग की

3-        बिना नंबर की      –      JF50E75281420    –    होण्डा एक्टिवा सफेद कलर की

4-        बिना नंबर की      –      JC44E0067195     –    होण्डा एक्टिवा सिल्वर कलर की

5-        बिना नंबर की      –      JC44E1780611     –                होण्डा एक्टिवा ग्रे रंग की

6-        बिना नंबर की      –      ME4JC366J78040323     –    होण्डाशाईन काले कलर रंग की

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।