सुप्रीम कोर्ट ने 6 महिला जजों की बर्खास्तगी के मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट को दिया नोटिस

नई दिल्ली/इंदौर

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 6 महिला जजों की बर्खास्तगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत्: संज्ञान लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को नोटिस जारी किया है।

दरअसल मई 2023 में मप्र हाई कोर्ट की अनुशंसा पर मप्र सरकार ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला सिविल जजों को उनका कार्य व्यवहार संतोषजनक नहीं पाए जाने का हवाला देकर बर्खास्त कर दिया था।

इसके बाद पीड़ित महिला जजों ने सितंबर में सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा था। पीड़िताओं का कहना था कि उनके कार्य का मात्रात्मक मूल्यांकन नहीं किया और उनकी अवैधानिक रूप से सेवाएं समाप्त की गई हैं।

हाई कोर्ट ने मप्र हाई कोर्ट रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया है।

इस मामले में कोर्ट ने अधिवक्ता गौरव अग्रवाल को न्याय मित्र नियुक्त किया है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।