मुख्यमंत्री की जन-आभार यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब जय श्री राम के नारों से गुंजायमान राजबाड़ा इंदौर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में आज आभार यात्रा की। मुख्यमंत्री ने रोड शो बड़ा गणपति से शुरू किया। यहाँ से उनका काफिला राजबाड़ा पहुंचा। मुख्यमंत्री के रथ में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल सनसाधान मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नेता गोपी नेमा, सुदर्शन गुप्ता और अन्य थे। बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो भगवा मयी था। जगह भगवा झंडे, श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान था। कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों स्वागत मंच लगाए थे। क्रेन से आए हनुमान ने किया कमल भेंट राजबाड़ा पर लगे एक मंच से क्रेन से आए हनुमान ने मुख्यमंत्री को कमल भेंट किया, जिस पर डॉ यादव ने हनुमान के चरण स्पर्श किए। जिस तरह काफिला आगे बढ़ रहा था, वैसे- वैसे आतिशबाज़ी तेज हो रही थी। राम-सीता और वानर सेना बने आकर्षण का केंद्र खजूरी बाजार में भाजपा नेता जीतू यादव के मंच पर राम-सीता और वानर सेना मौजूद थी जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र थी। दर्शक जहां उनके साथ सेल्फी ले रहे थे, वहीं वानर सेना नृत्य में मस्त थी। 350 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन सीएम ने राजबाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ने ₹350 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। एलिवेटेड कॉरिडोर एमआर-9 जंक्शन से शुरू होकर होलकर कॉलेज से पहले तक 7.43 किमी लंबाई में बनेगा। चौड़ाई 15.5 मीटर होगी। इसे बनाने का काम अहमदाबाद की कंपनी को दिया है। दो साल में इसका निर्माण करना होगा। मुख्यमंत्री की जन-आभार यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब जय श्री राम के नारों से गुंजायमान राजबाड़ामुख्यमंत्री की जन-आभार यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब जय श्री राम के नारों से गुंजायमान राजबाड़ा

मुख्यमंत्री की जन-आभार यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब

जय श्री राम के नारों से गुंजायमान राजबाड़ा

इंदौर

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में आज आभार यात्रा की। मुख्यमंत्री ने रोड शो बड़ा गणपति से शुरू किया। यहाँ से उनका काफिला राजबाड़ा पहुंचा। मुख्यमंत्री के रथ में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल सनसाधान मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नेता गोपी नेमा, सुदर्शन गुप्ता और अन्य थे। बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो भगवा मयी था। जगह भगवा झंडे, श्री राम के नारों से शहर गुंजायमान था। कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों स्वागत मंच लगाए थे।

क्रेन से आए हनुमान ने किया कमल भेंट

राजबाड़ा पर लगे एक मंच से क्रेन से आए हनुमान ने मुख्यमंत्री को कमल भेंट किया, जिस पर डॉ यादव ने हनुमान के चरण स्पर्श किए। जिस तरह काफिला आगे बढ़ रहा था, वैसे- वैसे आतिशबाज़ी तेज हो रही थी।

राम-सीता और वानर सेना बने आकर्षण का केंद्र

खजूरी बाजार में भाजपा नेता जीतू यादव के मंच पर राम-सीता और वानर सेना मौजूद थी जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र थी। दर्शक जहां उनके साथ सेल्फी ले रहे थे, वहीं वानर सेना नृत्य में मस्त थी।

350 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन

सीएम ने राजबाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने  ने ₹350 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। एलिवेटेड कॉरिडोर एमआर-9 जंक्शन से शुरू होकर होलकर कॉलेज से पहले तक 7.43 किमी लंबाई में बनेगा। चौड़ाई 15.5 मीटर होगी। इसे बनाने का काम अहमदाबाद की कंपनी को दिया है। दो साल में इसका निर्माण करना होगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।