250 फीट क्षेत्र में लंका बनाकर 111 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा250 फीट क्षेत्र में लंका बनाकर 111 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा

250 फीट क्षेत्र में लंका बनाकर 111 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा

इंदौर

मप्र के इंदौर के दशहरा मैदान पर इस बार भव्य रावण दहन होगा। सत्यनारायण सलवाडिया ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।

      सलवाडिया ने कहा कि हर वर्ष के अनुसार इस बार भी विशालकाय रावण का दहन दशहरा मैदान पर होगा जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। रावण का धड़ दशहरा मैदान पर पहुंच गया है । बाकी रावण के पुतले के अनेक अंग दादावाड़ी स्थित स्कूल में तैयारी तैयार किये जा रहे है। सलवाडिया ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर हजारों धर्मलंबीयो की उपस्थिति में दशहरा महापर्व पर रावण का दहन किया जाएगा।

      कलाकार लक्की सलवाडिया, कलाकार धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया, राजेश आदि द्वारा रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है। संस्था के नारायण सिंह यादव, सुरेश मिंडा, प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी, जितेन्द्र रावरिया, राजाराम बोरासी, जीतेश शाह, सागर सलवाडिया भी अपना योगदान दे रहे हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।