29 जनवरी को तिल चतुर्थी मेला, भगवान गणेश को सवा लाख लड्डुओं का भोग, 2 करोड़ के आभूषण का श्रंगार29 जनवरी को तिल चतुर्थी मेला, भगवान गणेश को सवा लाख लड्डुओं का भोग, 2 करोड़ के आभूषण का श्रंगार

29 जनवरी को तिल चतुर्थी मेला, भगवान गणेश को सवा लाख लड्डुओं का भोग, 2 करोड़ के आभूषण का श्रंगार

इंदौर

मप्र के इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 29 जनवरी से तिल चतुर्थी मेला शुरू होगा। भगवान को सवा लाख तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।  भगवान गणेश को 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण भी पहनाए जाएँगे। उन्हें स्वर्ण मुकुट और मालवी पगड़ी पहनाई जाएगी। इस आयोजन में ढाई लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 29 जनवरी को सुबह 10 बजे मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह और मंदिर प्रशासक हर्षिका सिंघा मेले का आरंभ करेंगे। सभी को दर्शन सुलभ हो सकें इसलिए जिग जैग रेलिंग लगाई गई है। चार लाइनें साथ चलेंगी। 80 कैमरों की निगरानी रहेगी। आज रात 12 बजे भगवान को लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। कल सुबह प्रसाद वितरण होगा। सवा लाख लड्डुओं को 40 रसोइयों ने 8 भट्टी पर 5 दिन में तैयार किया है।

हर्षिका सिंह दूसरी महिला प्रशासक

पिछले एक दशक की बात करें तो हर्षिका सिंह दूसरी महिला निगम आयुक्त होंगी जो खजराना गणेश मंदिर की प्रशासक के रूप में रहेंगी। इसके पहले 2012 बैच की आईएएस प्रतिभा पाल इंदौर नगर निगम की पहली महिला आयुक्त रही हैं। जो लगभग तीन साल इंदौर में आयुक्त की भूमिका में रहीं। बीते अप्रैल 2023 में उनका ट्रांसफर रीवा कलेक्टर के रूप में कर दिया गया था।

ठंड में तिल ऊष्मा देने के साथ पित्त, कफ को करती है कम- डॉ भार्गव

डॉ अखलेश भार्गव

भारतीय संस्कृति में ऋतुओं के साथ कई त्यौहारों को मनाते हैं। ऋतु और त्यौहारों के साथ खान पान भी विशेष रूप से होता है। तिल चतुर्थी पर जहां भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा वहीं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अखलेश भार्गव बताते हैं कि सर्दियों में तिल के सेवन से विशेष स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तिल ठंड में जहां शरीर को ऊष्मा देता है वहीं कफ और पित्त को कम करती है। तिल प्रकृति से तीखी, मधुर, भारी, स्वादिष्ट, स्निग्ध, गर्म तासीर की, बलदायक, बालों के लिए हितकारी, स्पर्श में शीतल, त्वचा के लिए लाभकारी, दूध को बढ़ाने वाली, घाव भरने में लाभकारी, दांतों को उत्तम करने वाली, मूत्र का प्रवाह कम करने वाली होती है। https://newso2.com/?p=1387

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।