30 अक्टूबर को कमलनाथ इंदौर में, चुनावी आम सभा करेंगे30 अक्टूबर को कमलनाथ इंदौर में, चुनावी आम सभा करेंगे

30 अक्टूबर को कमलनाथ इंदौर में, चुनावी आम सभा करेंगे

इंदौर, 23 अक्टूबर 2023

  newso2.com@gmail.com 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 30 अक्टूबर को इंदौर आएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे भोपाल से प्रस्थान पर सुबह 10:40 पर इंदौर पहुंचेंगे। यहाँ से वे 11 बजे माता अहिल्या प्रतिमा पर मालायर्पण करेंगे। सवा 11 बजे रैली में शामिल होकर 12:30 बजे कलेक्टोरेट पर चुनावी आम सभा को संबोधित  करेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन भरवाए जाएँगे।