अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध करीला धाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मंदिर परिसर में टूटी हुई सीढ़ियां मुख्यमंत्री के दर्शन के तुरंत बाद गिर गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मुख्यमंत्री के उतरने के कुछ सेकंड बाद टूटी सीढ़ियां

मुख्यमंत्री मोहन यादव माता के दर्शन करने के बाद जैसे ही जनता को संबोधित करने के लिए निकले, उनके पीछे आई कुछ लोगों की भीड़ के दबाव से मंदिर की सीढ़ियां टूट गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आए कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। यदि यह घटना कुछ सेकंड पहले हो जाती, तो मुख्यमंत्री गंभीर हादसे का शिकार हो सकते थे।

प्रशासन मौन, कलेक्टर और एसपी बचते दिखे

इस गंभीर सुरक्षा चूक के बावजूद, प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। घटना के बाद कलेक्टर और एसपी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।

बड़ा सवाल: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक कैसे हुई?

मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी जांच की जाती है, फिर भी ऐसी लापरवाही कैसे हुई? क्या मंदिर की जर्जर सीढ़ियों की जानकारी प्रशासन को नहीं थी? इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या होगी कार्रवाई?

अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए कौन जिम्मेदार ठहराया जाएगा

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।