अब इंदौर सेल्फ डिफेन्स में भी बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सेफ सिटी में भी नंबर वन बनाने की तैयारीअब इंदौर सेल्फ डिफेन्स में भी बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सेफ सिटी में भी नंबर वन बनाने की तैयारी

अब इंदौर सेल्फ डिफेन्स में भी बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सेफ सिटी में भी नंबर वन बनाने की तैयारी

-आज नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड लार्जेस्ट सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन

इंदौर।

[email protected]

सफाई का सिरमौर बनने के बाद इंदौर देश में महिलाओं के सबसे सुरक्षित शहर बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। संस्था ज्वाला और नगर निगम इंदौर के सहयोग से 16 दिसम्बर को निर्भया दिवस पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड लार्जेंस्ट सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। संस्था ज्वाला की अध्यक्ष डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने हेतु इस वर्ल्ड लार्जेंस सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त होगी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्कूल-कॉलेज की छात्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाईकर्मी महिलाओं, लाड़ली बहना सेना की महिलाओं को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

16 हजार महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
संस्था ज्वाला की अध्यक्ष डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 16 हजार स्टूडेंट्स और महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हर कोई शामिल हो सकता है। आयोजन में भाग लेने वाले छात्रों को तिरंगे की तर्ज पर तीन रंगों के केप वितरित किए जाएंगे। उन्हें आत्मरक्षा के कई स्टेप्स सिखाये जाएंगे।

बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
डॉ गुप्ता ने बताया कि इससे पहले साढ़े सात हजार महिलाओं को एक साथ सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग देने का रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है, जिसे आज के आयोजन के जरिए हम ब्रेक करके 16 हजार लोगों को एक साथ सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि पूरा इवेंट जीरो वेस्ट होगा। यहां पर प्लास्टिक का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

खाने-पीने की रहेगी व्यवस्था
इस आयोजन के लिए स्वयं कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी और सांसद शंकर लालवानी विशेष रूप से तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। नेहरू स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का कार्य, पार्किंग व्यवस्था, टायलेट, पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा आदि सभी जरूर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। स्टेडियम और खास तौर पर प्रवेश द्वार को पिंक गुब्बारों से डेकोरेट किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट आदि किए जाएंगे। इसके साथ ही सेल्फी पाइंट बनाएं जाएंगे। यहां आने वाली छात्राओं और महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। उनके लिए खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।