इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित स्वर्ण रथ शोभा यात्रा के परिणाम घोषित किए गए।
समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में विभिन्न जैन मंदिरों, सोशल ग्रुपों व संगठनों द्वारा भगवान महावीर के जीवन व उपदेशों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। ओम विहार कॉलोनी ने भगवान महावीर के 10 भवों को दर्शाया, वहीं खरौआ समाज की झांकी में माता त्रिशला के 16 स्वप्न, जन्म कल्याणक, आहार विधि, समवशरण व दिव्य ध्वनि को दर्शाया गया।
परवार समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज की आहार चर्या पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई। मनावर से आमंत्रित आदिवासी कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। नरसिंगपुरा समाज ने भगवान महावीर के जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया। बघेरवाल समाज ने आचार्य विशुद्ध सागर जी के पट्टाचार्य महाकुंभ की झलक दिखाई। जैन स्टडी ग्रुप ने भगवान महावीर के उपदेशों को शालीनता से प्रदर्शित किया।
निर्णय इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान: ओम विहार कॉलोनी एवं खरौआ समाज
द्वितीय स्थान: परवार समाज, बघेरवाल समाज, नरसिंगपुरा समाज
तृतीय स्थान: जैन स्टडी ग्रुप
निर्णायक मंडल में सुभाष सेठिया (समन्वयक), सरला सामरिया, अंकिता जैन, दीपा गोधा, अंशु गोधा, शिल्पा गंगवाल, सोनम पहाड़िया, खुशबू पाटोदी, राखी जैन व मीना जैन शामिल रहे।