IIIM के छात्रों ने किया है इंटीरियर डिजाइन


इंदौर। मध्यप्रदेश में भारतीय डाक विभाग ने पहली बार Gen-Z पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की है। इसका आरंभ शनिवार को राउ स्थित IIM इंदौर परिसर में पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल और IIM निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने किया। यह नवश्रृंगारित उपडाकघर युवाओं को ध्यान में रखकर आधुनिक तकनीक और नवाचार के साथ तैयार किया गया है।
Gen-Z पोस्ट ऑफिस में पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ माई-स्टाम्प, पार्सल बुकिंग-पैकेजिंग, ATM कार्ड, IPPB बैंकिंग सेवाएं, फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था और मनोरंजन के लिए इंडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध है।
इस पोस्ट ऑफिस की खास बात यह है कि इसका इंटीरियर-एक्सटीरियर IIM के छात्रों ने स्वयं डिज़ाइन किया है, जो युवाओं की रचनात्मकता और Gen-Z सोच को दर्शाता है।
कार्यक्रम में प्रो. हिमांशु राय ने डाक विभाग की सराहना करते हुए इसे युवाओं से जुड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल ने कहा कि यह Gen-Z पोस्ट ऑफिस युवाओं को सीधे डाक सेवाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम मे अधीक्षक डाकघर ओमप्रकाश चौहान, सहायक निदेशक तृतीय इंदौर परिक्षेत्र राजेन्द्र व्यास सहित डाक विभाग के अधिकारी व आईआईएम के कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे ।


https://newso2.com/gaurang-katyal-facebook-meta-cyber-security-lecture-indore-fraud-2025

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।