शुरुआती रुझान :एनडीए 288 सीटों पर आगे ,इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे

हॉट सीट : रायबरेली से राहुल आगे और अमेठी से स्मृति पीछे

उत्तर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन: कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त , भाजपा को भारी नुकसान

इंदौर

लोकसभा 2024 की आज 542  सीटों पर मतगणना जारी है। गुजरात की सूरत वाली एक सीट भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध अपने नाम कर चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 288 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहा है। दरअसल मतगणना की शुरुआत में पहले पोस्टल बैलेट गिने गए, फिर ईवीएम से मतगणना जारी है। मतगणना की गति को देखते हुए अगले तीन घंटे में किसकी बनेगी सरकार रुख स्पष्ट हो सकता है।

देश के अन्य हिस्सों से रुझान –

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से   37 सीटों पर भाजपा , 42 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन और एक पर अन्य आगे चल रहा है।

महाराष्ट्र के परिप्रेक्ष्य में देखें तो यहाँ की 48 सीटों में 21 पर एनडीए और 25 पर कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) और 2 पर अन्य आगे चल रहा है।

आंध्र प्रदेश की 42 सीटों के नतीजे शुरुआती रुझान में एनडीए की ओर 20 सीटों पर झुकते हुए दिख रहे हैं। यहाँ आंध्र पर 5 सीटें अन्य के खाते में जाते हुए दिख रही है।

पश्चमीम बंगाल की 42 सीटों में 6 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और 23 पर टीएमसी बढ़त बनाती हुई दिख रही है।

बिहार की 40 सीटों में से 27 पर भाजपा , 6 पर कांग्रेस और 2 पर अन्य बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं।

तमिलनाडु की 39 सीटों में से 32 पर कांग्रेस , 3 पर अन्य और महज 1 सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुई है।

मप्र की 29 की 29 सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

कर्नाटक की 28 में से 21 भाजपा , 7 सीटें कांग्रेस के खाते में जाते हुए दिखाई दे रही है।

इसी तरह गुजरात की 26 सीटों में 25 सीटें भाजपा और महज 1 सीट पर कांग्रेस समिटती हुई दिख रही है।

राजस्थान की 25 में से 13 सीटों पर भाजपा , 12 पर कांग्रेस  जीत की ओर फिलहाल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

उड़ीसा की 21 सीटों में से 17 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 2 पर अन्य ने बढ़त बना रखी है।

केरल की 20 सीटों में से 2 पर भाजपा , 17 पर कांग्रेस और एक पर अन्य ने बढ़त बना रखी है।

असम (14)-  8 कांग्रेस, 4 भाजपा, अन्य 2

झारखंड (14)- 8 भाजपा, 4 इंडिया

पंजाब (13)- 9 कांगेस ,

छतीसगढ़ (11)- 9 भाजप, 2 कांग्रेस

हरियाणा 10- 4 भाजपा, 6 कांग्रेस

दिल्ली (7)- 6 भाजपा, 1 कांग्रेस

जम्मू कश्मीर (5)- 2 एनडीए, 3 नेशनल कोन्फ्रेंस

हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा

मेघालय की 2 सीटों में 1 पर कांग्रेस, 1 पर अन्य

अरुणाचल की दोनों सीटों पर भाजपा

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा

गोवा की 1 सीट पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस

मणिपुर में 1 कांग्रेस, 1 नया

लक्षदीप, पांडिचेरी की 1- 1 सीट पर कांग्रेस

सिक्किम की 1 सीट पर अन्य

मिजोरम की एक सीट भाजपा

नागालैंड 1 सीट भाजपा

अंडमान निकोबार 1 सीट भाजपा

चंडीगढ़ 1 सीट कांग्रेस

दादर नगर हवेली- 1 भाजपा और 1 पर अन्य

लद्दाख की 1 सीट अन्य आगे

(आंकड़े चुनाव आयोग के अनुसार)