इंदौर, 12 सितंबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126। पर्वराज पर्यूषण पर्व के अंतर्गत छत्रपति नगर स्थित दलाल बाग में महिला परिषद छत्रपति नगर द्वारा महिलाओं के लिए नगर स्तरीय “स्वर संगम अंताक्षरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उदय नगर, तिलक नगर, मोदीजी की नसिया, छत्रपति नगर, और कालानी नगर की महिला संगठनों की चार-चार सदस्यों वाली टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की गई, जिसमें भजन राउंड, शब्द पकड़ राउंड, चित्र देख तीर्थ पहचानो राउंड, सिचुएशन राउंड और एक्टिंग राउंड शामिल थे। प्रतिभागियों ने इन राउंड्स में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उदय नगर महासमिति महिला मंडल को मिला, द्वितीय पुरस्कार तिलक नगर महिला मंडल को प्राप्त हुआ, जबकि तृतीय पुरस्कार विद्या वधू मंडल छत्रपति नगर को दिया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित शेष चार टीमों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर निर्णायक श्रीमती सुनीता जैन और सपना अजमेरा थीं। संचालन श्रीमती मुक्ता जैन, सोनाली बागड़िया और मीना जैन ने किया। प्रतिभागी टीम के प्रमुख सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष श्रीमती रजनी जैन और मनीषा जैन द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती नीलम बांझल ने किया।

कार्यक्रम में जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, डॉ. जैनेंद्र जैन, आकाशवाणी उद्घोषक अनुराग जैन, भजन गायक संजय जैन, राजेश जैन दद्दू, अखिलेश अरविंद सोधिया और डी.एल. जैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *