भाजपा महिला मोर्चा इंदौर महानगर द्वारा फाग उत्सव का भव्य आयोजन

महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है – सुमित मिश्रा

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भव्य फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।

फाग उत्सव: सामाजिक समरसता और संस्कृति का प्रतीक

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि फाग उत्सव सामाजिक समरसता का महापर्व है, जो हमारी सनातन संस्कृति को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील है और महिलाओं को परिवार में संस्कार और नैतिकता का भाव जागृत करने की प्रेरणा देती है।

महिला मोर्चा के आशीर्वाद से कार्य करने की शक्ति मिलती है – सुमित मिश्रा

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा होली महोत्सव और संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जो अपने आप में अनूठे होते हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बहनों के आशीर्वाद से हमें कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है, जिससे संगठन और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती रेखा जैन, श्रीमती सुनीता छजलानी, डॉक्टर रेनू जय सिंघानी, श्रीमती नर्मदा डोलेकर, श्रीमती पूजा बलानी और श्रीमती सारिका डाबरे को सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

उत्सव में महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में उपस्थिति

कार्यक्रम में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड, श्रीमती ज्योति तोमर, श्रीमती पद्मा भोजे, श्रीमती ज्योति पंडित, श्रीमती कंचन गिदवानी, श्रीमती वृंदा गौड़, श्रीमती सुषमा पटेल, श्रीमती वंदना सिंह, सुश्री सुधा सुकयानी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।