इंदौर, 11 अक्टूबर 2024 (न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ-शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त करते हुए, उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि-विधान से पूजन किया। श्रद्धापूर्वक उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारा भी।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसा और उनकी पसंद के अनुसार मिष्ठान भी खिलाया। कन्या-भोज के उपरांत उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री के चरणों में शत-शत प्रणाम करते हुए प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की महानवमी पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मातारानी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और संकल्प सिद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *