source:Congress office

कांग्रेस की बैठक : इंदौर को नोटा को नंबर वन बनाने की अपील

भूमाफिया, शिक्षा माफिया के बाद अब राजनीतिक माफिया का उदय- पटवारी

इंदौर

इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त आवश्यक बैठक गांधी भवन में संपन्न हुई। जिसको मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित किया। कांग्रेस से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर में  भूमाफिया,शिक्षा माफिया है। अब राजनीतिक माफिया का उदय हुआ है। जिन्होंने हमारे कांग्रेसपार्टी के उम्मीदवार का अपहरण किया है। डराकर धमकाकर खरीदकर उसका  नामांकन फॉर्म वापस लिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता के वोट देने का अधिकार छीनने की साजिश की गई है। लोकतंत्र में हमें नोटा पर वोट डालने का अधिकार दिया है। अब हम इंदौर की जनता के साथ मिलकर इस नोटा के बटन दबाकर भाजपा को सबक सिखाएंगे और इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे। इसके लिए हम वार्ड स्तर पर पंचायत स्तरों पर गली मोहल्ला में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और इंदौर लोकसभा क्षेत्र को पूरे देश में नोटा में नंबर वन बनाया जाएगा।

     शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि हम सभी बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को बिठाएंगे। चुनाव में भाजपा को किसी भी प्रकार की धांधली नहीं करने देंगे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने कृत्य किया है। हम उसका जवाब नोटा से देंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरों पर हमारे कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलाकर जनता से नोटा में वोट डालने की अपील करेंगे।

        श्रीमती शोभा ने कहा कि नोटा के जागरूकता अभियान के लिए दिनांक 10 मई को शाम 5:00 बजे जंजीरवाला चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक नोटा के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।