166 स्थाई और 25 चलित रसोई केंद्रों से अब तक 4.60 करोड़ थालियां परोसी गईं, 6 धार्मिक नगरों में भी श्रद्धालुओं को मिल रहा ₹5 में भोजन

इंदौर, 18 जुलाई 2025

प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत अब तक करीब 4 करोड़ 60 लाख थालियां सिर्फ ₹5 में जरूरतमंदों को परोसी जा चुकी हैं। योजना के तहत 51 जिलों में 166 स्थाई और 25 चलित, कुल 191 रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषदों द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

कार्यस्थलों पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु चलित रसोई केंद्र भी बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। इनके लिए सुसज्जित वाहन उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है। योजना के विस्तार हेतु 68 नए रसोई घरों का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।

6 धार्मिक नगरोंमैहर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा और अमरकंटक — में भी श्रद्धालुओं को ₹5 में भोजन की सुविधा दी जा रही है।
भोजन की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।