रक्षाबंधन से पहले राहुल का प्रियंका को सियासी उपहार, अपनी जीती जीत दी

इंदौर, 17 जून 2024

गांधी परिवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। इसलिए राहुल गांधी ने रक्षाबंधन के पहले अपनी बहन को वायनाड़ लोकसभा सीट सियासी उपहार के रूप में दी है। यहाँ से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। और राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी ने आज एक प्रेस वार्ता में दी। राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड और रायबरेली दोनों जगह की जनता से उनका इमोशनल रिश्ता है। वे वायनाड आते-जाते रहेंगे। यहाँ की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। मुश्किल समय में साथ दिया है। यहाँ की जनता से एनर्जी मिलती है। जो उन्होने वायदे किए हैं, वे पूरा करेंगे। उन्होने कहा प्रियंका गांधी वहाँ से अच्छी जनप्रतिनिधि बनेगी।

बीते दिनों वायनाड में आभार यात्रा में राहुल ने कहा था कि वे दुविधा में हैं कि कौन सी सीट रखें। इसके पहले यूपी में भी उन्होने जनता को धन्यवाद और प्यार दिया था।

रायबरेली अपने पास रखने के क्या है मायने  

उत्तर प्रदेश (यूपी) राजनीति की धुरी रही है। कांग्रेस के लिए यूपी महत्वपूर्ण है। यहाँ 2027 में विधान सभा चुनाव हैं। कांग्रेस यहाँ अपनी पकड़ खो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के गठबंधन से कांग्रेस ने तोड़ा बेहतर प्रदर्शन यूपी में किया है। ऐसे में आगामी यूपी में आगामी विधान सभा 2027 कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है।

अधिकतर प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही बने हैं।

रायबरेली गांधी परिवार की पारिवारिक सीट है। यहाँ से राहुल की माँ सोनिया गांधी 5 बार सांसद रही हैं। इसके पहले उनके पिता राजीव गांधी, दादी इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी चुनाव जीते हैं।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।