LIVE: निर्मला सीतारामण पेश कर रही हैं मोदी 3.0 का बजट

23 जुलाई 2024

मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सदन में पेश कर रही हैं। सीतारमण सातवीं बार बजट पेश कर रही हैं। सीतारमण ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि लोगों को हमारी नीतियों पर भरोसा है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। देश में महंगाई दर नियंत्रित है। उन्होने बजट पेश करते हुए कहा बजट पेश करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत के लिए रोडमैप बनाने का है। कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। हमारा फोकस रोजगार और स्किल पर है।

बजट में सबसे अधिक खर्च रक्षा क्षेत्र में होगा। रक्षा में 4 लाख 54 हजार 773 करोड़ का प्रावधान किया है। कृषि क्षेत्र में 1,51,851 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जबकि शिक्षा और हेल्थ के लिए क्रमश 1,25,638 करोड़ और 89,287 करोड़ का बजट का प्रावधान किया गया है।

100 बड़े शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम पर काम होगा। प्रॉपर्टी लागत कम करने कदम उठाएंगे। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए आवास देंगे। राज्यों को स्टैम्प ड्यूटी घटाने को कहेंगे। मुद्रा लोन में कर्ज की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रु करेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देंगे। रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। दिवालिया क़ानूनों को मजबूत बनाएंगे। 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। एक हजार ITI को उन्नत करेंगे।

बिहार में हाई वे के लिए 26 करोड़ देंगे। नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने सहायता देंगे। राजगीर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। ओड़ीशा के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर का बनाएँगे। विष्णु मंदिर और महाबोधि मंदिर, राजगीर के जैन मंदिर को विश्वनाथ काशी की तर्ज पर विकसित करेंगे। बिहार-बौद्धगया-वैशाली एक्सप्रेस बनेगा। अनुसंधान रिसर्च ग्रेड की शुरुआत होगी। 30 लाख युवाओं को पहली नौकरी में 4 साल तक मदद दी जाएगी। 25 हजार छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करेंगे। टॉप 500 कंपनियों को इन्टरन्शिप देनी होगी। ई-श्रम पोर्टल को अन्य पोर्टल से जोड़ा जाएगा। 2 करोड़ युवाओं को डीबीटी से फायदा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 5 साल के लिए बधाई। उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख का एजुकेशन लोन देंगे। इंटर्न को पाँच हज़ारे देंगे।

मोबाइल फोन होंगे सस्ते

मोबाइल फोन और पार्ट्स के लिए 15 प्रतिशत घटाई कस्टम ड्यूटी। भारत की मोबाइल इंडस्ट्री परिपक्व हुई। कैंसर की 3 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म। 25 अहम खनिजों पर कस्टम ड्यूटी खत्म हुई। प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी 6.4 प्रतिशत घटी। सोने-चांदी पर सीमा शुल्क 6 प्रतिशत घटा। कर्ज वसूली ट्रिब्यूनल्स को मजबूत किया जाएगा। टीडीएस में देरी अब अपराध नहीं। 100 सपाटाहाइक हाटों और फूड के लिए योजना लाएँगे। स्किल लोन स्कीम के तहत 7 लाख तक का लोन। दो तिहाही से ज्यादा लोग अब नई कर व्यवस्था में आए। स्टार्ट अप के लिए एंजल टैक्स खत्म हुआ। देश में बनने वाले लेदर के जूते, कपड़े सस्ते होंगे। सिगरेट, हावाई यात्रा, टैक्सटाइल्स महंगे होंगे। इलेक्ट्रोनिक वाहन, आयतित ज्वेलरी सस्ती होगी।

3 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

3 लाख तक के वेतन पर कोई इन्कम टैक्स नहीं लगेगा। 3 से 7 लाख पर 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 7 से 10 लाख वालों 10 फीसदी टैक्स लगेगा। 15 लाख से ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा। आपको बता दें पिछले बजट में भी 3 लाख तक टैक्स छूट दी थी।

ये चीजें होंगी सस्ती:-


चमड़े के जूते, कपड़े, सोना-चांदी, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कैंसर दवा, प्लेटिनम, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स

इनके बढ़ेंगे दाम:-


सिगरेट, हवाई जहाज से यात्रा, प्लास्टिक का सामान,पेट्रोकेमिकल

शेयर बाजार को नहीं पसंद आया बजट, बाजार लुढ़का

यहाँ निर्मला सीतारामन बजट पढ़ रही थीं उधर शेयर बाजार धराशायी हो रहा था। सेंसेक्स करीब 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,003 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 24,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कुछ फाइनेंशियल एसेट्स में शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर 15% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर (LTCG) 10% से बढ़ाकर 12.5% करने का ऐलान किया गया है। हालांकि, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की छूट की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख कर दिया है।