लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज है मतदान

इंदौर

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। खास बात है कि इस चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधान सभा सीटों और ओड़ीसा की 28 विधान सभा सीटों के लिए भी आज मतदान हो रहा है। इस चरण में देश में 19 लाख से अधिक मतदान केन्द्रों पर 17.70 करोड़ लोग मतदान करेंगे। इनमें से 8.97 करोड़ मतदाता पुरुष और 8.73 मतदाता महिलाएं हैं।

आज इन राज्यों की इन सीटों पर है मतदान

मध्य प्रदेश (08 सीटें)- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खांडवा

उत्तर प्रदेश (13 सीटें) – शाहजहांपुर, खीरी, धौराहा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच

महाराष्ट्र (11 सीटें)- नंदुरबार, जलगांव, रावेड़, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड

आंध्र प्रदेश (25 सीटें) – अरक्कू, श्रीकाकुलम, विज़यनगरम, विशाखापत्तनम, अनकपल्ली, काकीनाड़ा, अमलापुरम, राजामुन्द्री, नरसपुरम, एलुरु, मछलीपत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नारासराओपेट, बाप्टाला, ओन्गोल, नन्दियाल, कूर्नूल, अनंतपुर, हिंदुपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तूर

बिहार (05 सीटें) – दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर

झारखंड (04 सीटें) – सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

ओडिशा (04 सीटें)- कालाहांडी, नवरंगपुर, बरहमपुर, कोरापुट

तेलंगाना (17 सीटें) – आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़ाहिराबाद, मेडक, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम

पश्चिम बंगाल (08 सीटें) – बहरमपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्धमान पूरब, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम

जम्मू कश्मीर (01 सीट) – श्रीनगर