एप्पल की सप्लायर कंपनी foxconn में विवाहित महिलाओं की NO ENTRY

इंदौर, 27 जून 2024  

एप्पल कंपनी को पार्ट सप्लाय करने वाली इलेक्ट्रोनिक मेनुफ़्रेक्चरर कंपनी foxconn भारत में विवाहित महिलाओं (married women) को नौकरी पर नहीं रखती है। इस कंपनी का प्लांट भारत के दक्षिण में स्थित महानगर चेन्नई से लगभग 40 किलोमीटर दूर श्रीपेरुमबुदुर में स्थित है। यह खुलासा समाचार एजेंसी REUTER की पड़ताल में सामने आया है। मामल प्रकाश मे आने के बाद श्रम मंत्रालय ने भी तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट तलब की है। उधर मानव अधिकार के क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने भी foxconn की इस कार्य प्रणाली की आलोचना की है।

फॉक्सकॉन कंपनी के पूर्व अधिकारियों का तर्क है कि विवाहित महिलाओं पर जिम्मेदारियाँ अधिक होती हैं । उन पर घर परिवार के साथ बच्चों की बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। वे अवकाश भी अधिक लेती हैं। सामाजिक और सांस्कृतिक दबाव भी अधिक होता है। महिलाओं के आभूषण भी काम में बाधा बनते हैं। और महिलाओं को नौकरी पर रखने में रिस्क अधिक होती है।

इसके साथ ही एक अन्य समाचार एजेंसी की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार foxconn ने भारत सरकार को सूचित करते हुए कहा है कि उसकी नवीन भर्तियों में 25 प्रतिशत विवाहित महिलाएँ हैं और सुरक्षा की दृष्टि से आभूषण नहीं पहनना किसी भी तरह से गलत नहीं है।   

भारत में जब कोई भी राजनीतिक दल, पार्टी, कंपनी, फर्म का रजिस्ट्रेशन होता है, तब ये बहुत स्पष्ट है भारत के संविधान के मुताबिक धर्म, जाति, नस्ल, जेंडर के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। ऐसी कंपनी का रजिस्ट्रेशन रद्द करना चाहिए।  

अजय दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता

ये नियम भारत के संविधान के आर्टिकल 14, 19 और 21 का उल्लंघन है। ये कृत्य जीवन जीने के अधिकार, समानता के अधिकार, रोजगार के अधिकार से वंचित कर रहा है। इनके खिलाफ याचिका लगानी चाहिए।

– सन्नो शगुफ्ता खान,अधिवक्ता

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।