30 अप्रैल से 5 मई 2025 तक होगा महामहोत्सव का भव्य आयोजन

देश भर से करीब 400 जैन साधु होंगे आयोजन में शामिल

राजेश जैन दद्दू, इंदौर,

3 अगस्त 2024 :

7724038126

मां अहिल्या की नगरी इंदौर में आगामी 30 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक एक अतिभव्य और ऐतिहासिक महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में परम पूज्य युग सर्वोत्कृष्ट समाधि सम्राट गणाचार्य गुरुवर श्री 108 विराग सागर जी महाराज का पट्टाचार्य पद धरती के देवता परम पूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का पट्टाचार्य महामहोत्सव मनाया जाएगा।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस महामहोत्सव का आयोजन इंदौर शहर में अत्यंत भव्य और वृहद रूप से होगा, जिसमें हज़ारों समाज जन की उपस्थिति की संभावना है। इस समारोह में लगभग 400 से अधिक साधु संतों की मंगलमय सानिध्यता और विशाल ससंघ की उपस्थिति रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 2 मई को समाधीष्ट परम पूज्य गणाचार्य गुरुवर विराग सागर जी की जन्म जयंती का महामहोत्सव भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर में मनाया जाएगा। सभी संघों और आचार्यों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा, और समारोह स्थल की घोषणा भी आगामी चर्चाओं के बाद की जाएगी।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।