इंदौर में 73.75 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से 2.3 प्रतिशत ज्यादा

इंदौर  

मध्य प्रदेश विधान सभा 2023 में इंदौर जिले में एतिहासिक 73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीते चुनाव 2018 में 71.45 प्रतिशत हुई थी। इस बार मतदान प्रतिशत में 2.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।  सबसे अधिक मतदान ग्रामीण विधान सभा सीट सांवेर में 75.57% फिर देपालपुर में 75.30% हुआ है। 2023 के विधान सभा चुनाव में जिले के कुल 27 लाख 55 हजार 433 मतदाताओं में से 20 लाख 32 हजार 266 मतदाताओं ने वोट डाला है। यानि  73.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 2018 में कुल 24 लाख 79 हजार 874 मतदाताओं में  17 लाख 71 हजार 812 मतदाताओं ने वोट डाला था, यानि 2018 में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं। अभी और अपडेट होंगे। इस बार पहली बार वोट डाल रहे नव युवाओं में भी काफी उत्साह रहा।

इस बार 2 लाख 60 हजार 454 मतदाता बढ़े

2018 की तुलना में 2023 में 2 लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओं ने अधिक वोटिंग की है। 2023 में कुल मतदाता 2755433 थे जिसमें 20 लाख 32 हजार 266 मतदाताओं ने वोट डाला है यानि 73.75 % वोटिंग हुई है।  जबकि 2018 में कुल मतदाता 24 लाख 79 हजार 874 थे जिसमें से 17 लाख 71 हजार 812 मतदाताओं ने वोट डाला था। यानि 71.44 % वोटिंग हुई थी।

विधान सभा- 2023- 2018 – अंतर – स्टेट्स  

इंदौर 1- 63.50% – 68.63%  = 5.13 – कम

इंदौर 2- 61.05% – 64.21% = 3.16 – कम

इंदौर 3- 65.68%- 69.62% = 3.94 – कम

इंदौर 4- 65.08 % – 67.14% = 2.06  – कम

इंदौर 5- 62.14 %- 65.22% = 3.08 – कम

महू- 65.88%- 78.99% = 13.11 – कम

राऊ – 65.72%- 73.51% = 7.79 – कम

देपालपुर- 75.30%- 82.8% = 7.5 –कम

सांवेर- 75.57% – 80.43 % = 4.86 – कम

2018 में टोटल वोटर्स- 2479874/ 17,71,812 = 71.44 %

2023 में टोटल वोटर्स- 2755433/ 20,32,266 = 73.75 %

2018 में महिला वोटर टर्न आउट- 69.88 %

2023 में महिला वोटर टर्न आउट- 71.88 %

2018 में पुरुष वोटर टर्न आउट- 72.91 %

2023 में पुरुष वोटर टर्न आउट- 75.79 %

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।