इंदौर देवास हाईवे पर लगे महा जाम का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, कोर्ट ने जिम्मेदारों से नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इंदौर। दो दिन पहले इंदौर देवास हाईवे पर तकरीबन 40 घंटे तक लगे महा जाम का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है इसे लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है जिस पर आज सोमवार को इस पर वही सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगे हैं।
यह जनहित याचिका देवास के आनंद अधिकारी द्वारा सीनियर एडवोकेट गिरीश पटवर्धन एवं कीर्ति पटवर्धन के माध्यम से दायर की गई है याचिका में इतने लंबे लगे जाम के कारण हजारों लोगों को हुई परेशानियां का जिक्र करते हुए इस पूरे मामले जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने मांग की गई है और इस समस्या का स्थाई समाधान खोजे जाने की गुहार भी कोर्ट से की गई है।
__

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।