इंदौर में हो रहा है दिगंबर परंपरा के 12 संघों का चातुर्मास, शहर में चार माह होगी धर्म की वर्षा

शहर के अलग-अलग स्थानों पर मिलेगा धर्म का लाभ

इंदौर, 21 जुलाई 2024

इंदौर में अलग अलग स्थानों पर दिगंबर परंपरा के 12 संघों के साधुओं और आर्यिकाओं का चातुर्मास हो रहा है। यह चातुर्मास 20 जुलाई से 31 अक्टूबर तक चलेगा। रेखा संजय जैन और राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इतनी संख्या में साधुओं का इंदौर में चातुर्मास होना सौभाग्य की बात है। यह समय समाज कल्याण के लिए समर्पित होगा। चातुर्मास जैन धर्म में चार महीने की एक अवधि होती है जो आसाढ़ शुक्ल चतुर्दशी से लेकर कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तक होती है। यह अवधि, ध्यान, तप, जप, धार्मिक-आध्यात्मिक अध्ययन के लिए अनुकूल होती है। चातुर्मास में वर्षा ऋतु होने के कारण विहार नहीं किया जाता है इससे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता में मदद मिलती है।

जाइए, कौन से साधु का कहाँ चातुर्मास हो रहा है :-

प्रमाण सागर महाराज (संघ में 2 मुनि व 5 झुल्लक) – दीक्षा गुरु- शिरोमणि विध्यासागर महाराज – स्थान- मोहता भवन, जंजीरवाला चौराहा

विनम्र सागर महाराज (संघ में 2 मुनि व 1 झुल्लक) – दीक्षा गुरु- आचार्य विध्यासागर महाराज- स्थान- छत्रपति नगर

आचार्य उदारसागर महाराज (संघ में 6 अन्य साधु) – दीक्षा गुरु-आचार्य विध्यासागर महाराज- स्थान- अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड

आचार्य श्री कुमुदनंदी महाराज– दीक्षा गुरु-कुंथुसागर महाराज- स्थान-मुनिसुव्रतनाथ मंदिर, सैटेलाइट

आचार्य प्रसन्न ऋषि महाराज (संघ में 1 मुनि व 5 माताजी)- दीक्षा गुरु-आचार्य कुशाग्र नंदी महाराज- स्थान -ऋषि तीर्थ देवास रोड

मुनि सिद्धांत सागर महाराज– दीक्षा गुरु- आचार्य विमल सागर महाराज- स्थान- गांधीनगर

अंतर्मुखी पूज्य सागर महाराज- दीक्षा गुरु-आचार्य अभिनंदन सागर महाराज- स्थान- नवग्रह अतिशय क्षेत्र, ग्रेटर बाबा

मौन सागर महाराज– नेमीनगर, जैन कॉलोनी

गाणिनी आर्यिका सौहार्दमती माताजी– दीक्षा गुरु- आचार्य सिद्धान्त सागर महाराज- स्थान -पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विध्या पैलेस

आर्यिका सुनयमती माताजी (संघ में 1 झुल्लिका व 1 झुल्लक)- दीक्षा गुरु-आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज- स्थान- बीस पंथी मंदिर, मल्हारगंज

आर्यिका आगममती -मोदी जी की नसिया

आचार्य विप्रणत महाराज– परदेशीपुरा जैन मंदिर