सील गोदाम खोलने के एवज में 50 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों गिरफ्तार
इंदौर, 03 अक्टूबर 2025: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर की टीम ने नगर निगम इंदौर के दो अधिकारियों को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता संतोष सिलावट, निवासी गीता नगर, ने 1 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक EOW इंदौर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका गोदाम निगम राजस्व विभाग द्वारा नोटिस चस्पा कर सील कर दिया गया था। गोदाम खोलने के एवज में पुनीत अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी, झोन-19 और रोहित साबले, प्रभारी बिल कलेक्टर, झोन-19 ने उनसे ₹50,000 की रिश्वत की मांग की।
शिकायत की पुष्टि होने पर EOW इंदौर ने विशेष दल गठित कर ट्रैप की रणनीति बनाई। शिकायतकर्ता द्वारा तयशुदा रकम देने और संकेत देने पर टीम ने तत्काल छापा मारकर दोनों अधिकारियों को ₹40,000 की रिश्वत राशि सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित रूप) एवं धारा 61(2) भारतीय दंड संहिता 2023 के तहत FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
कार्रवाई में EOW इंदौर की टीम के उप पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल दांगी, निरीक्षक संजय द्विवेदी, कैलाशचन्द्र पाटीदार, आमोद सिंह राठौर, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
