संतोषजनक क्रियान्वयन के लिए एक जुलाई से “संतुष्टि अभियान” शुरू

इंदौर, 27 जून 2025 : सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में इंदौर में वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्सिद्धार्थ जैन सहित विभिन्न बैंकों और शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वरोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद लालवानी ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी व त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से मिले और आवेदकों को अनावश्यक भटकना न पड़े।

प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की भी समीक्षा की गई। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक “संतुष्टि अभियान” चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर बैंक शाखाएं शिविर लगाएंगी।

इन शिविरों में KYC सत्यापन, नए खाते खोलना, बीमा व पेंशन योजनाओं में नामांकन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। अब तक वंचित पात्र नागरिकों को इन शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।

बैठक में सभी बैंकों के जिला समन्वयकों ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयासों का संकल्प लिया। यह अभियान जिले में वित्तीय समावेशन को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।