मप्र शासन ने दी मंजूरी- इंदौर निगम का स्वयं का होगा ई पोर्टल

इंदौर, 17 जून 2024

इंदौर नगर निगम को मप्र शासन से स्वयं का ई-पोर्टल बनाने की मंजूरी मिल गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यह निर्णय नगर निगम इंदौर की राजस्व वसूली को सुगम बनाने और नागरिकों को हो रही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है। निगम का ई पोर्टल आधुनिक होकर वर्तमान समय में अधिक से अधिक नागरिकों को सुविधा प्राप्त हो सके इस दृष्टि से बनाया जाएगा। इस पोर्टल में नगर निगम की सभी सुविधाओं को एकीकृत किया जाएगा।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक 15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) से जुड़े। स्वतंत्र विश्लेषक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta यूट्यूब चैनल और NewsO2.com से जुड़े। 📌 निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।