इंदौर | एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधीन एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू में चूहों के काटने से शिशुओं की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। बुधवार को एक और नवजात की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी एक शिशु की मृत्यु हो चुकी थी।
इस घटना को लेकर स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. घनघोरिया को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।
मुख्य बिंदु:
दो दिनों में एनआईसीयू में दो शिशुओं की मौत।
लोक स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज डीन को शो-कॉज नोटिस भेजा।
नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा बेंजामिन और स्वेता चौहान निलंबित।
सहायक प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर कलावती बलावी, नर्सिंग प्रभारी पीआईसीयू प्रवीणा सिंह और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रभारी डॉ. मनोज जोशी को शो-कॉज नोटिस।
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मारग्रेट जोसेफ हटाई गईं, सिस्टर दयावती दयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
पेस्ट कंट्रोल कंपनी एजाइल पर 1 लाख रुपये का जुर्माना, एमओयू निरस्त करने की चेतावनी।
अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को पेस्ट कंट्रोल के तत्काल निर्देश और जवाब तलब।
उच्च स्तरीय जांच समिति गठित, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन।
