इंदौर, 3 मार्च 2026 (मंगलवार)।

टेलीफोन नगर, इंदौर निवासी धार्मिक प्रवृत्ति की 83 वर्षीय स्व. श्रीमती मंगला जी सहाने का मंगलवार को नेत्रदान, त्वचादान एवं देहदान संपन्न हुआ। शोक की घड़ी में परिजनों ने अंग एवं देहदान कर समाज को मानवीय संवेदनाओं और परोपकार का प्रेरक संदेश दिया।

दिवंगत के दामाद डॉ. प्रमोद बनसोड़ ने बताया कि नेत्रदान MK International Eye Bank में, त्वचादान Choithram Skin Bank में तथा देहदान MGM Medical College में संपन्न कराया गया।

दिवंगत श्रीमती सहाने ने जीवित रहते हुए जनवरी 2023 में Mahatma Gandhi Memorial Medical College में देहदान का संकल्प-पत्र भरकर पंजीयन कराया था। उनकी पुत्री जयश्री एवं दामाद डॉ. प्रमोद बनसोड़ (संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, वीर सावरकर मंडल) ने विपरीत परिस्थितियों में भी उनके इस संकल्प को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाया।

अंतिम विदाई समारोह के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप देहदान के समय मध्यप्रदेश शासन की ओर से पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह में अमलतास मेडिकल कॉलेज की वाइस चांसलर एवं भोपाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. सलिल भार्गव सहित मुस्कान ग्रुप सेवादार संदीपन आर्य ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंग एवं देहदान की प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

तकनीकी सेवाएं श्री गोपाल सिरोके एवं श्री जयवंत निकम की टीम द्वारा प्रदान की गईं, जबकि मुस्कान ग्रुप सेवादार भाई जीतू बगानी के समन्वय से देहदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई। महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र मार्को एवं स्टाफ दल ने शव की सम्मानपूर्वक अगवानी की।

परिजनों ने कहा कि दिवंगत मृत्यु के उपरांत भी दृष्टिहीनों को नेत्रदान के माध्यम से रोशनी प्रदान करेंगी तथा त्वचादान जले हुए रोगियों के उपचार में सहायक होगा। साथ ही उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनाटॉमी अध्ययन हेतु उपयोगी सिद्ध होगा।

शासन द्वारा दिए गए सम्मान से दानदाता परिवार को लिए गए निर्णय पर संतोष प्राप्त होता है तथा समाज में भी अंग एवं देहदान के प्रति जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का संचार होता है।

परिजनों ने सहयोग, सहकार और विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।