इंदौर वार्ता 01 मार्च 2025:

इंदौर पुलिस ने महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 8 दिवसीय “संपूर्णा” अभियान की शुरुआत की। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने 1 मार्च को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में इसका शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कार्यशालाएं, क्विज, पेंटिंग, रंगोली, नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के लिए ऊर्जा डेस्क, हेल्पलाइन नंबर और विधिक सहायता की जानकारी भी दी जाएगी। अभियान का समापन 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा।

इस दौरान अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर अमित सिंह, अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) नगरीय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में अति पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा नगरीय इंदौर श्रीमती प्रियंका डूडवे, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा सुश्री सोनू डाबर, महिला सुरक्षा शाखा के सदस्यगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।