संयोगितागंज थाना क्षेत्र में जनजागरुकता अभियान

इंदौर, 03 फरवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126:  सायबर सुरक्षा से संबंधित ‘सेफ क्लिक मध्य प्रदेश पुलिस जन संवाद अभियान’ के अंतर्गत संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शनिवार को साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन चिड़ियाघर परिसर में किया गया, जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 400-450 नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या अधिक रही। इस दौरान साइबर अपराधों जैसे फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है:

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930

ऑनलाइन शिकायत पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 7049124445

पुलिस टीम ने किया जागरूक

इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा साइबर अवेयरनेस से संबंधित पंपलेट्स और स्टिकर्स भी वितरित किए गए और लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश पटेल, टू आईसी एवं बीट प्रभारी अरविंद खत्री सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।