मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की 52 फीट ऊँची प्रतिमा की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊँची विवेकानंद प्रतिमा होगी, जो उडुपी (कर्नाटक) स्थित 35 फीट प्रतिमा से भी ऊँची होगी। डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी जी का जीवन सेवा, त्याग और आत्मबोध का प्रतीक है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को प्रेरणा देते हैं।

इस भव्य प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत करेंगे। यहां एक विशेष गैलरी भी स्थापित होगी जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विवेकानंद साहित्य से युक्त लाइब्रेरी की स्थापना की बात कही। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह स्थल इंदौर को नई सांस्कृतिक पहचान, गौरव और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *