इंदौर, 07 फरवरी 2025,(न्यूजओ2 डॉट कॉम)/7724038126: प्रशासकीय कार्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेशानुसार, टप्पा बेटमा, तहसील देपालपुर में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार जगदीश रंधावा को भू-अभिलेख शाखा में संलग्न किया गया है। वहीं, तहसील कनाडिया की नायब तहसीलदार श्रीमती पूजा सिंह चौहान को टप्पा बेटमा, तहसील देपालपुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, तहसील भिचौली हप्सी में पदस्थ नायब तहसीलदार अशोक परमार की पदस्थापना तहसील कनाडिया में की गई है। प्रशासन द्वारा किए गए इन तबादलों का उद्देश्य कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाना है।

By Neha Jain

नेहा जैन मध्यप्रदेश की जानी-मानी पत्रकार है। समाचार एजेंसी यूएनआई, हिंदुस्तान टाइम्स में लंबे समय सेवाएं दी है। सुश्री जैन इंदौर से प्रकाशित दैनिक पीपुल्स समाचार की संपादक रही है। इनकी कोविड-19 महामारी के दौरान की गई रिपोर्ट को देश और दुनिया ने सराहा। अपनी बेबाकी और तीखे सवालों के लिए वे विख्यात है।