इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के गौरी नगर में स्थित एक वृद्धाश्रम में आज एक टीम द्वारा गहन निरीक्षण (SIR) किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम वृद्धाश्रम परिसर में पहुंची, जहां वर्तमान में लगभग 65 वरिष्ठ नागरिक निवास कर रहे हैं।

इनमें से 27 वृद्धों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, जबकि कई वृद्धों के पास कोई दस्तावेज नहीं है। यह बेहद संवेदनशील और मानवीय मामला है.. प्रशासन को समाधान के साथ सहानुभूति भी दिखानी होगी।

दस्तावेजों की कमी के चलते आगे की प्रक्रिया में समय लगने की संभावना जताई जा रही है। टीम द्वारा निरीक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

By Jitendra Singh Yadav

जितेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार | आरटीआई कार्यकर्ता | राजनीतिक विश्लेषक 20+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, UNI से जुड़े। Save Journalism Foundation व इंदौर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के संस्थापक। Indore Varta और NewsO2.com से जुड़े। निष्पक्ष पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित।